प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हंगामा, संसद की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : लोकसभा और राज्यसभा में शुक्रवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई और राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई को लेकर […]

Continue Reading

केंद्रीय कैबिनेट : किसान, खेल, समुद्र और ऊर्जा से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी, जलाशयों पर विकसित होगी 5,000 मेगावाट फ्लोटिंग सौर क्षमता

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना, पीएम-किसान योजना, ‘समुद्र मंथन’ योजना और संशोधित खेलो इंडिया और एएनएसएफ योजनाओं को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज उक्त प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंत्रिमंडल […]

Continue Reading

राज्यसभा में पेपर लीक रोकथाम विधेयक पर बहस, खरगे ने कहा-यह बिल सुधारों के लिए नहीं, दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए लाया गया

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : राज्यसभा में गुरुवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से सवाल किया कि पेपर लीक रोकने के लिए यह विधेयक पहले क्यों नहीं लाया गया। उन्होंने आरोप […]

Continue Reading

वंदे मातरम को राष्ट्रगान की तरह कानूनी संरक्षण देने वाला विधेयक लोकसभा से भी पारित

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : लोकसभा में राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 को शोर-शराबे के बीच गुरुवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह विधेयक एक दिन पहले ही राज्यसभा से पारित हुआ था। विधेयक का उद्देश्य वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान कानूनी संरक्षण और सम्मान प्रदान करना है। सरकार का […]

Continue Reading

दतिया विधानसभा उपचुनाव : शाम पांच बजे तक हुई 69.36 प्रतिशत वोटिंग

Eksandeshlive Desk भोपाल/दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ। जिला निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, यहां शाम पांच बजे तक 69.36 फीसदी मतदान हो चुका था। मतदान के प्रति लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान केन्द्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। दतिया विधानसभा क्षेत्र […]

Continue Reading

बांकीपुर उपचुनाव: मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34.16 प्रतिशत मतदान, 3 अगस्त को होगी मतगणना

Eksandeshlive Desk पटना : बिहार में राजधानी पटना की सबसे हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे सम्पन्न हुआ। उपचुनाव में 34.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि मतदान के दौरान विवेकानंद मार्ग स्थित विकास रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल बूथ नंबर 19, 20 […]

Continue Reading

भारत ने जैव विविधता अनुसंधान में रचा इतिहास, जेडएसआई ने तितलियों और पतंगों की पहली राष्ट्रीय सूची पूरी की

Eksandeshlive Desk कोलकाता : भारत ने जैव विविधता और वर्गिकी के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन कार्यरत जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जेडएसआई) ने देश की तितलियों और पतंगों का पहला राष्ट्रीय कैटलॉग तैयार करने की घोषणा की है। इससे भारत उन चुनिंदा जैव […]

Continue Reading

कावेरी जल विवाद: समिति ने की तमिलनाडु को 15 दिन तक प्रतिदिन 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने की सिफारिश, कर्नाटक ने जताई आपत्ति

Eksandeshlive Desk बेंगलुरु/नई दिल्ली : कावेरी जल बंटवारे को लेकर एक बार फिर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद गहराता नजर आ रहा है। कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) ने तमिलनाडु के लिए 15 दिनों तक प्रतिदिन 3,500 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सिफारिश की है। इस अवधि में कुल लगभग चार टीएमसी पानी छोड़े […]

Continue Reading

संशोधन विधेयक शिक्षा व्यवस्था की विफलता छिपाने का प्रयास : गौरव गोगोई

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : लोकसभा में मंगलवार को पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई से जुड़े विधेयक पर विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने की। सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में वास्तविक सुधार करने के बजाय केवल कानूनों में संशोधन कर रही […]

Continue Reading

राज्यसभा में एमएसएमई संशोधन विधेयक 2026 पेश, विपक्ष के हंगामे के बीच सदन बुधवार तक स्थगित

Eksandeshlive Desk नई दिल्ली : विपक्ष के लगातार हंगामे के बीच मंगलवार को राज्यसभा में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया गया। इसके बाद सदन में शोर-शराबा जारी रहने पर उपसभापति हरिवंश ने कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दोपहर बाद भोजनावकाश के बाद […]

Continue Reading