समान नागरिक संहिता (UCC) पर मोदी सरकार को मिला कांग्रेस का समर्थन!

समान नागरिक संहिता (UCC) का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही उठाया था. जिसके बाद से इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने यूसीसी का समर्थन किया है तो वहीं, कई पार्टियों ने इसका विरोध किया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भाजपा की मोदी सरकार इसे 2024 का चुनावी मुद्दा बना सकती है. ऐसे में अब कांग्रेस के एक बड़े नेता ने यूसीसी का समर्थन किया है.

Continue Reading

रतन टाटा के साथ हमेशा रहने वाला यह लड़का कौन है?

रतन टाटा भारत के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं. इतने बड़े बिजनेसमैन होने के बावजूद वो एक बेहद आम इंसान की तरह जिंदगी जीते हैं. देश के लगभग सभी लोग उन्हें जानते हैं. लेकिन क्या आप रतन टाटा के हमेशा साथ रहने वाले इस लड़के को जानते हैं. दरअसल, उनके साथ रहने वाला लड़का उनका असिस्टेंट हैं. ऐसे में आज हम आपको उनके युवा असिस्टेंट के बारे में बताते हैं.

Continue Reading

1 से 9 जुलाई तक रांची के मोरहाबादी मैदान में अग्निवीर योजना के तहत निकाली जाएगी सेना भर्ती रैली

झारखंड की राजधानी रांची के चर्चित मोरहाबादी मैदान में आगामी 1 से नौ जुलाई तक झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है. झारखंडी युवा जो बेरोजगार हैं और जो भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं उनके लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए रैली निकाली जा रही है. सेना भर्ती कार्यालय रांची की ओर से इस संबंध में एक सूचना जारी कर दी गई है.

Continue Reading

IPL 2023 का खिताब जीतने और सफल सर्जरी के बाद धोनी ऐसे बीता रहें हैं रांची में अपना समय

हमेशा मैदान पर कूल और खामोश रहने वाले धोनी फिलहाल रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया है. आईपीएल के दौरान धोनी घुटनों के दर्द से गुजर रहे थें. वहीं, आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी ने अपने घुटनों का सर्जरी कराया और अब वो रांची में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

Continue Reading

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘भारत में स्थानीय लोकतान्त्रिक शासन का आज हुआ समापन

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘भारत में स्थानीय लोकतान्त्रिक शासन’ तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आज समापन हुआ. यह आयोजन 21 से 23 जून होटल चाणक्य बीएनआर में हुआ.  इस संगोष्ठी में 25 सत्रों में देश के 11 राज्यों से आए करीब 270 सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर-सरकारी संगठनों के सदस्यों, पत्रकारों, सरकारी महकमों के अधिकारियों, अकादमिक जगत से जुड़े लोगों और स्थानीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों ने शिरकत की.

Continue Reading

झारखंड भाजपा के तीन नेता को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानिए पूरा मामला?

दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन (code of conduct violation) मामले में झारखंड भाजपा के तीन नेताओं को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के विधायक नारायण दास और देवघर में ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद गुप्ता को बरी कर दिया गया है.

Continue Reading

झारखंड में बोले जेपी नड्डा- पूरी दुनिया मोदी की कर रही प्रशंसा, कांग्रेस के पेट में हो रहा दर्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरे होने पर आज (22 जून) को झारखंड के गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा की ओर से जनसभा आयोजित की गई. इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे. वहीं, सभा में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया मोदी की प्रशंसा कर रही है, विश्व में प्रधानमंत्री और भारत का डंका बज रहा है लेकिन कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है. कांग्रेसी मोदी का विरोध करते करते भारत का विरोध करने लगे हैं.

Continue Reading

झारखंड में वज्रपात की वजह से दो दिनों में 27 लोगों की मौत, जानिए

झारखंड में मॉनसून प्रवेश कर चुका है. मॉनसून के आते ही पूरे राज्य के लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन ये मॉनसून कई लोगों और परिवारों पर कहर बनकर पड़ा. दरअसल, पिछले दो दिनों में यानी 20 और 21 जून को वज्रपात से राज्य में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है.

Continue Reading

झारखंड के 2550 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन ने किया ये ऐलान

झारखंड की राजधानी स्थित मोरहाबादी मैदान में आज यानी 22 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 2550 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा. बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के पांच प्रमुख विभाग पंचायती राज, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग व वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे.

Continue Reading

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी कराएगी अपना जेंडर चेंज, जानिए क्यों?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य अपना जेंडर चेंज करेगी. जेंडर चेंज कराने के बाद सुचेतना का नाम सुचेतन हो जाएगा. बता दें कि सुचेतना भट्टाचार्य, माकपा के कद्दावर नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी है.

Continue Reading