जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने ली मंत्री पद की शपथ

झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है. बता दें कि यह कार्यक्रम राजभवन में हुआ. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत कई अन्य विधायक और मंत्री भी उपस्थित थे. झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई.

Continue Reading

बिहार : पटना और दरभंगा में PFI के ठिकानों पर NIA की रेड, ATS की टीम भी है शामिल

बिहार के दरभंगा और पटना में एनआईए की टीम ने एक बार फिर दबिश डाली है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ये दबिश PFI के ठिकानों पर मारी गई है. मिली जानकारी के अनुसार पटटना के फुलवारीशरीफ और दरभंगा के बहेरा में छापेमारी की गई है. सूचना के अनुसार NIA की टीम के साथ ATS यानी आतंकवाद निरोधी दस्ता भी शामिल है.

Continue Reading

BIG BREAKING : जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी बनी मंत्री, 3 जुलाई को लेंगी शपथ

झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी महतो को झारखंड सरकार में मंत्री बना दिया गया है. इसकी जानकारी खुद हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर दी है. बता दें कि जगरनाथ महतो के निधन के बाद डुमरी विधानसभा में उप-चुनाव होना है. लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने उप-चुनाव से पहले ही स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी महतो को मंत्री बना दिया है. ऐसे में अब चुनाव आने वाले एक-दो महीनों में संभव लग रहा है.

Continue Reading

धनबाद में महज एक चार्जर की वजह से हुई पत्थरबाजी और बमबाजी, 34 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

धनबाद में एक ई-रिक्शा के बैटरी के चार्जर की चोरी की वजह से है. चार्जर के लिए शहर में मारपीट की गई. सिर्फ मारपीट ही नहीं पत्थरबाजी और फिर बमबाजी भी हो गई. इतना ही नहीं इस मामले में पुलिस ने अभी तक 34 लोगों को गिरफ्तार भी किया है और इलाके में अहतियातन धारा 144 लागू कर दी गई है.

Continue Reading

Bank Holiday in July : जुलाई महीने में 15 दिन बैंक रहेंगे बंद, जानिए कब और क्यों, कहीं आपका काम ना फंस जाए

जुलाई महीने में इस साल कुल अलग-अलग कारणों से बैंक 15 दिन बंद रहेंगे. ऐसे में आप जान लीजिए कही आपका काम ना फंस जाए.

Continue Reading

समान नागरिक संहिता (UCC) पर मोदी सरकार को मिला कांग्रेस का समर्थन!

समान नागरिक संहिता (UCC) का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही उठाया था. जिसके बाद से इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने यूसीसी का समर्थन किया है तो वहीं, कई पार्टियों ने इसका विरोध किया है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भाजपा की मोदी सरकार इसे 2024 का चुनावी मुद्दा बना सकती है. ऐसे में अब कांग्रेस के एक बड़े नेता ने यूसीसी का समर्थन किया है.

Continue Reading

रतन टाटा के साथ हमेशा रहने वाला यह लड़का कौन है?

रतन टाटा भारत के टॉप बिजनेसमैन में से एक हैं. इतने बड़े बिजनेसमैन होने के बावजूद वो एक बेहद आम इंसान की तरह जिंदगी जीते हैं. देश के लगभग सभी लोग उन्हें जानते हैं. लेकिन क्या आप रतन टाटा के हमेशा साथ रहने वाले इस लड़के को जानते हैं. दरअसल, उनके साथ रहने वाला लड़का उनका असिस्टेंट हैं. ऐसे में आज हम आपको उनके युवा असिस्टेंट के बारे में बताते हैं.

Continue Reading

1 से 9 जुलाई तक रांची के मोरहाबादी मैदान में अग्निवीर योजना के तहत निकाली जाएगी सेना भर्ती रैली

झारखंड की राजधानी रांची के चर्चित मोरहाबादी मैदान में आगामी 1 से नौ जुलाई तक झारखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर है. झारखंडी युवा जो बेरोजगार हैं और जो भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं उनके लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए रैली निकाली जा रही है. सेना भर्ती कार्यालय रांची की ओर से इस संबंध में एक सूचना जारी कर दी गई है.

Continue Reading

IPL 2023 का खिताब जीतने और सफल सर्जरी के बाद धोनी ऐसे बीता रहें हैं रांची में अपना समय

हमेशा मैदान पर कूल और खामोश रहने वाले धोनी फिलहाल रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया है. आईपीएल के दौरान धोनी घुटनों के दर्द से गुजर रहे थें. वहीं, आईपीएल खत्म होने के बाद धोनी ने अपने घुटनों का सर्जरी कराया और अब वो रांची में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं.

Continue Reading

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘भारत में स्थानीय लोकतान्त्रिक शासन का आज हुआ समापन

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘भारत में स्थानीय लोकतान्त्रिक शासन’ तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आज समापन हुआ. यह आयोजन 21 से 23 जून होटल चाणक्य बीएनआर में हुआ.  इस संगोष्ठी में 25 सत्रों में देश के 11 राज्यों से आए करीब 270 सामाजिक कार्यकर्ताओं, गैर-सरकारी संगठनों के सदस्यों, पत्रकारों, सरकारी महकमों के अधिकारियों, अकादमिक जगत से जुड़े लोगों और स्थानीय निकायों के जन-प्रतिनिधियों ने शिरकत की.

Continue Reading