झारखंड भाजपा के तीन नेता को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानिए पूरा मामला?

दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट ने आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन (code of conduct violation) मामले में झारखंड भाजपा के तीन नेताओं को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के विधायक नारायण दास और देवघर में ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद गुप्ता को बरी कर दिया गया है.

Continue Reading

झारखंड में बोले जेपी नड्डा- पूरी दुनिया मोदी की कर रही प्रशंसा, कांग्रेस के पेट में हो रहा दर्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ साल पूरे होने पर आज (22 जून) को झारखंड के गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा की ओर से जनसभा आयोजित की गई. इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे. वहीं, सभा में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया मोदी की प्रशंसा कर रही है, विश्व में प्रधानमंत्री और भारत का डंका बज रहा है लेकिन कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है. कांग्रेसी मोदी का विरोध करते करते भारत का विरोध करने लगे हैं.

Continue Reading

झारखंड में वज्रपात की वजह से दो दिनों में 27 लोगों की मौत, जानिए

झारखंड में मॉनसून प्रवेश कर चुका है. मॉनसून के आते ही पूरे राज्य के लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन ये मॉनसून कई लोगों और परिवारों पर कहर बनकर पड़ा. दरअसल, पिछले दो दिनों में यानी 20 और 21 जून को वज्रपात से राज्य में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है.

Continue Reading

झारखंड के 2550 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन ने किया ये ऐलान

झारखंड की राजधानी स्थित मोरहाबादी मैदान में आज यानी 22 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के 2550 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा. बता दें कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के पांच प्रमुख विभाग पंचायती राज, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग व वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे.

Continue Reading

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी कराएगी अपना जेंडर चेंज, जानिए क्यों?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य अपना जेंडर चेंज करेगी. जेंडर चेंज कराने के बाद सुचेतना का नाम सुचेतन हो जाएगा. बता दें कि सुचेतना भट्टाचार्य, माकपा के कद्दावर नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी है.

Continue Reading

जानें इन दो बहनों की सिपाही से IPS बनने तक के सफर की कहानी

आपने एम एस धोनी फिल्म का वो गाना तो सुना ही होगा खेलोगे कूदोगे तो बनोगे नवाब, फिलहाल झारखंड के संदर्भ में ये गाना बिल्कुल सटीक बैठता है,क्योंकि झारखंड में अब खेल से लोग नवाब बनते जा रहे हैं. कहने का तात्पर्य ये है कि झारखंड में दो महिला सिपाही सरोजनी लकड़ा और एमेल्डा एक्का […]

Continue Reading

झारखंड में होगी नौकरियों की बौछार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाटेंगे नियुक्ति पत्र

झारखंड में चुनाव का सीजन आने वाला है. अगले साल यानी 2024 में राज्य में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस चुनाव के लिए कमर कसते नजर आ रहे हैं. मतलब तैयारियां तो शुरु हो गई हैं क्योंकि राज्य में मुख्यमंत्री नौकरियों की बौछार कर रहे हैं. इसी क्रम में 22 जून […]

Continue Reading

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय और फाउंडेशन की ओर से रांची में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आगाज

‘भारत में स्थानीय लोकतांत्रिक शासन’ के तीस सालों के सफर और भविष्य को केंद्र में रखते हुए अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय और अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से रांची के चाणक्य बीएनआर, होटल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आगाज हुआ. इसके उद्घाटन सत्र में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के सचिव सुनील कुमार ने अध्यक्षता की.

Continue Reading

ED ऑफिस पहुंचे कारोबारी विष्णु अग्रवाल, इन मामलों में पूछताछ शुरू

रांची के प्रसिद्ध न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल आज (21 जून)  रांची स्थित ईडी ऑफिस पहुंचे. उन्हें सुबह साढ़े 10 बजे ईडी ऑफिस बुलाया गया था. लेकिन वो ईडी ऑफिस करीब 1 घंटे देर यानी 11:20 मिनट में पहुंचे. बता दें कि उनसे सेना की जमीन खरीद बिक्री मामले में ईडी के अधिकारी पूछताछ करेंगे.

Continue Reading

रांची : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे जगन्नाथपुर मंदिर

झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (20  जून) रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर रथयात्रा महोत्सव में पहुंचे. इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली और प्रगति की प्रार्थना की.

Continue Reading