झारखंड में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां, अब 17 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस गर्मी से क्या बच्चे,क्या बूढ़े सभी परेशान हैं. गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बच्चों की स्कूल की छुट्टियों को फिर से बढ़ा दिया है.  स्कूल की छुट्टियां 17 जून तक बढ़ा दी गई है. अब 18 जून से सभी स्कूल खुलेंगे. झारखंड सरकार द्वारा जारी […]

Continue Reading

Vande Bharat Express : रांची से पटना का इतना होगा किराया, जानिए क्या मिलेगी सुविधाएं

रांची से पटना और पटना से रांची तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल 12 जून से शुरू हो गया है. इस ट्रेन का उद्घाटन इसी महीने में हो सकता है. ऐसे में अब रेलवे की ओर से इस ट्रेन का किराया जारी कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन ने दो तरह की सीटें उपलब्ध होगी. पहला इकोनॉमी क्लास और दूसरा चेयरकार. इकोनॉमी क्लास का किराया 1760 रुपए होगा. वहीं, चेयरकार का किराया 890 रुपए होगा. बता दें कि इसमें कैटरिंग का चार्ज नहीं जोड़ा गया है.

Continue Reading

झारखंड : पलामू-डालटनगंज पुलिस लाइन में 2 जवानों की मौत

झारखंड के पलामू-डालटनगंज पुलिस लाइन से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है. पलामू-डालटनगंज पुलिस लाइन में कार्यरत दो पुलिस जवानों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार एक जवान की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. वहीं, दूसरे पुलिस जवान की मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है. दोनों मृतक बिहार के आरा और लखीसराय के रहने वाले थे.

Continue Reading

रांची से पटना जाते समय कोडरमा में हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची Vande Bharat Express

पटना से रांची और रांची से पटना तक चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस का आज(12 जून) ट्रायल का पहला दिन था. पहले दिन पटना से रांची के लिए निकली वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए स्टेशनों में लोगों की काफी भीड़ थी. वहीं, वंदे भारत ट्रेन अपने तय समय से 10 मिनट पहले ही रांची पहुंच गई. वहीं, रांची से वापस पटना जाने के क्रम में कोडरमा के पास ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई.

Continue Reading

Cyclone Biparjoy पर सरकार अलर्ट, PM Modi ने की इमरजेंसी मीटिंग, 15 जून को देगी दस्तक

अरब सागर में उठा चक्रवात बिपरजॉय अब विकराल रूप लेता दिखाई दे रहा है. इसे लेकर भारत मौसम विज्ञान भवन (IMD) ने कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार इस तूफान का असर गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के अलावा भी कई जगहों पर दिखाई देगा. इतना ही नहीं इस तूफान का असर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी देखने को मिलेगा. इसी के मद्देनजर पीएम मोदी ने इमरजेंसी बैठक की.

Continue Reading

झारखंड : दामोदर नदी में नहाने गए नाबालिग छात्र की डूबने से मौत

झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो थाना क्षेत्र के पास स्थित दामोदर नदी में नहाने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान सेंट्रल कॉलोनी निवासी स्व. सीताराम तिवारी के 16 वर्षीय बेटे कुंदन कुमार के रूप में हुई है. कुंदन नहाने के दौरान नदी में डूब गया, जिसके बाद साथ में गए छात्र हल्ला करने गए. तब जाकर स्थानीय लोगों ने कुंदन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.  

Continue Reading

वसुंधरा राजे 13 जून को पहुंचेंगी झारखंड, इन कार्यक्रमों में होंगी शामिल

देश में अगले साल लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं.इस चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अब धीरे-धीरे तैयारियों में जुट गई हैं वहीं बीजेपी के गलियारों में मिशन 2024 की तैयारियां जोरों पर चल रही है. इसी कड़ी में कल यानी 13 जून को बीजपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे झारखंड पहुंचेंगी. वसुंधरा तीन दिवसीय […]

Continue Reading

झारखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, 16 जून तक हीट वेव

झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी है. राज्य भर में इंसान से लेकर जानवर तक सभी उम्र के लोग गर्मी से परेशान हैं. नदी, तालाबों में पानी सूखते जा रहे हैं. इसे देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूल की छुट्टियां भी बढ़ा दी है. राज्य के पांच जिले गर्मी से ज्यादा प्रभावित हैं. मौसम विभाग […]

Continue Reading

झारखंड के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल 14 जून तक रहेंगे बंद

झारखंड सरकार ने राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 12 जून यानी कल से लेकर 14 जून तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं.

Continue Reading

रांची में राज्य समन्वय समिति की हुई बैठक, लिए गए कई अहम फैसले

झारखंड की राजधानी रांची में बीते कल यानी 10 जून को राज्य समन्वय समिति की बैठक हुई. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई. बैठक में राज्य के कल्याण हेतु 12 प्रमुख एजेंडों पर चर्चा हुई. इस बैठक में राज्य सरकार द्वारा विधानसभा से पारित कराए गए 1932 के खतियान आधारित […]

Continue Reading