धनबाद / झरिया : सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद स्थित दामोदर नदी में शुक्रवार को जितिया पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। परिवार के साथ नदी में स्नान करने पहुंची 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी के डूबने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि सोनाक्षी लोदना स्थित अपनी नानी के घर आई थी। जितिया पर्व को लेकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वह दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची थी। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चली गई और डूब गई।घटना के दौरान एक अन्य युवक अमन भी नदी में डूबने लगा, जिसे मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सोनाक्षी की तलाश जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे जुट गए।स्थानीय लोगों के अनुसार, नदी किनारे सुरक्षित सीढ़ियों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि लोगों को स्नान के दौरान सुविधा मिले और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सके।फिलहाल सोनाक्षी की तलाश जारी है।
