दंतार के प्रवासी मजदूर की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

Ek Sandesh Live

महाराष्ट्र के शोलापूर में धागा कंपनी में था कार्यरत

अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा):
ग्राम पंचायत दंतार के परमाचक निवासी एक प्रवासी मजदूर संतोष पासवान पिता भुनेश्वर पासवान की हृदय विदारक घटना सामने आ रही है। भुनेश्वर राम के 35 वर्षीय बड़े पुत्र संतोष पासवान का शोलापुर मे करंट लगने से शुक्रवार को मृत्यु हो गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार वह काम करनें पानीपत गया था वहाँ से कंपनी के द्वारा पिछले 20 दिन पहले महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित धागा मील में भेजा गया था जहाँ कार्य के दौरान इलेक्ट्रिक शॉक लगने से उसकी मृत्यु हो गई। इनके घर की आर्थिक हालात अत्यंत दयनीय है,जिसकी मजबूरी में वह मजदूरी करनें इतना दूर गया था। मृतक अपने पीछे बूढ़े माता -पिता, पत्नी ,पांच बेटियाँ और दो बेटे को छोड़ कर चले गये। डेड बॉडी को कंपनी के द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से रविवार को घर पहुंचा तो परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया,पुरे गाँव में शोक की लहर है।

Spread the love