डीलर के मृत पिता ने ढाई साल में किया 10 क्विंटल 50 किलो खाद्यान्न का उठाव

360° Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk

पलामू: जन वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण में पीडीएस डीलरों द्वारा पदाधिकारियों से मिलकर लगातार गड़बड़ी की जा रही है। उपभोक्ता आक्रोशित हैं और बकाया खाद्यान्न वितरण की मांग तेज किए हुए हैं। इस बीच तरहसी प्रखंड क्षेत्र के उदयपुर वन पंचायत के लकड़ाही गांव से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां जन वितरण प्रणाली के दुकानदार राम जी राम के मृत पिता लगातार खाद्यान्न का उठाव कर रहे हैं। ढाई साल में 10 क्विंटल 50 किलो खाद्यान्न का उठाव अबतक कर लिया है। बता दें कि इसी पीडीएस डीलर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने दो माह का खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप है। अब तक 160 उपभोक्ताओं को सितंबर और नवंबर महीने का खाद्यान्न नहीं देने का आरोप लगाया गया है।