एन०टी०पी०सी०कोयला खनन परियोजना के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

360° Ek Sandesh Live

By Washim

बालुमाथ (लातेहार): झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित उत्तरी धाधू(पूर्वी भाग) कोयला खनन परियोजना एन०टी०पी०सी० माइनिंग लिमिटेड की पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु लोक सुनवाई (जनसुनवाई) का स्थानीय ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित इस परियोजना की सुनवाई के लिए जैसे ही अधिकारी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।कार्यक्रम स्थल पर बने ‘स्वागत कक्ष’ और मुख्य मंच के सामने बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बैनर के तले इस परियोजना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कोयला खनन परियोजना से उनके जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और कंपनी पर जबरन जमीन अधिग्रहण करने और पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों का उग्र विरोध जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी पुश्तैनी जमीन और प्राकृतिक संसाधनों को नष्ट नहीं होने देंगे।
ग्रामीणों के विरोध के पश्चात माइनिंग कंपनी कि एक न चली और अन्ततः इस लोकसुनवाई को रद्द करना पड़ा।

Spread the love