Eksandeshlive Desk
रांची : शिक्षा कंपनी फ़िज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने Joint Entrance Examination (JEE) Advanced 2026 में अपने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया। रांची से फ़िज़िक्सवाला के उच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में मुकुल महातो (AIR 840), सागर सिंह (AIR 4663) और सक्षम सिंह (AIR 4700) सहित कई अन्य छात्र शामिल रहे। परीक्षा आयोजित करने वाले Indian Institute of Technology (IIT) द्वारा जारी ऑफिशियल प्रेस रिलीज़ के अनुसार, JEE Advanced 2026 के पेपर 1 और पेपर 2 में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 56,880 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
शिक्षक, संस्थापक एवं CEO, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) अलख पांडे ने कहा, “मैं उन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर JEE Advanced 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जिन विद्यार्थियों को आज अपने मनचाहे परिणाम नहीं मिले हैं, उनसे मैं कहना चाहूंगा कि यह एक परीक्षा आपकी क्षमताओं या आपके भविष्य की सफलता को निर्धारित नहीं करती। सीखने की प्रक्रिया जीवनभर चलती है, और यह उसका केवल एक पड़ाव है। इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें, निरंतर प्रयास करते रहें और आगे आने वाले अवसरों के लिए तैयार रहें।” फ़िज़िक्सवाला देशभर में ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, हाइब्रिड केंद्रों और ऑफलाइन कोचिंग संस्थानों के माध्यम से JEE एवं NEET सहित विभिन्न कम्पेटिटिव एग्ज़ामिनेशन्स की तैयारी के साथ-साथ स्कूली शिक्षा के लिए भी शैक्षणिक सहायता प्रदान करता है। शहर में संचालित इसके ऑफलाइन विद्यापीठ केंद्र विद्यार्थियों को सुव्यवस्थित परीक्षा तैयारी, नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन तथा डाउट रेज़ोल्यूशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।
