गोलीकांड के आरोपी पिता सहित तीन गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk

दुमका: जामा थाना क्षेत्र के लोधना गांव में जमीन विवाद में हुए गोलीकांड में फरार तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल के अंडाल क्षेत्र के बनबहाल ओपी अंतर्गत उत्तरजामबाद गांव से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियो में पिता मुश्ताक शेख, पुत्र कलीम शेख एवं पुत्री रफेजा बीबी शामिल है। लेकिन मुख्य आरोपी अकबर शेख अभी भी पुलिस के पकड़ से बाहर है। घटना के 22 दिन बाद भी पुलिस लोधना गांव में कैम्प किये हुए है। जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को सुबह जमीन विवाद को लेकर फरीद शेख एवं उसके बहनोई अकबर शेख ने फारुख के घर जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए तड़ातड़ तीन गोली मारकर फरार हो गये थे। इसमें से एक मुख्य आरोपित फरीद को उसी दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। गोलीकांड में घायल फारुख को इलाज के लिये दुमका ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी थी।