हाथी से क्षतिग्रस्त किए महिला के घर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि

360° Ek Sandesh Live

कुमार कुलदीप
टंडवा (चतरा):
प्रखंड अंतर्गत हेसातु में पिछले एक दिन पुर्व हाथियों ने काफी उत्पात मचाया। हाथियों ने हेसातू निवासी गरीब महिला मंजू देवी के घर काफी क्षति पहुंचाया। उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है, संज्ञान में आते ही टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर 50 किलो चावल, आटा,कपड़ा, कंबल व अन्य सामग्री देकर सहयोग किया। यह सहयोग पाकर पीड़ित परिवार ने आभार व्यक्त किया। इन दिनों क्षेत्र में हाथियों द्वारा काफी उत्पात मचाया जा रहा है, रात्रि में लोग भयाक्रांत वातावरण में रह रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि के द्वारा वन क्षेत्र पदाधिकरी से बात कर इसके लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। मौके पर विशेष रूप है भाजपा के वरिष्ट नेता प्रमोद कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह, शिक्षक बिंदेश्वर महतो, राम प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, हीरा सिंह, कौलेश्वर सिंह व अन्य उपस्थित थे।