झारखंड बचाओ मोर्चा राज्यस्तरीय सम्मेलन 29 को

360° Ek Sandesh Live In Depth States

Sunil Verma
रांची: झारखंड बचाओ मोर्चा का राजस्तरीय सम्मेलन रविवार को कार्निवल वेंकट हॉल बाईपास रोड,डीबाडीह रांची में होगा । जिसमें हजारों हजारों की संख्या में राज्य के सभी जिलों से झारखंड बचाओ मोर्चा के वरीय नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित होंगे और झारखंड को एक नई दिशा देने में अपनी ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे। उक्त बातें झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने शुक्रवार को कही। इस कार्यक्रम में झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय मुख्य संयोजक सह विधायक लोबिन हेंब्रम मुख्य रूप से कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा झारखंड को एक नई दिशा देने हेतु झारखंड बचाओ मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकतार्ओं को संबोधित करेंगे । नायक ने तमाम झारखंड के दलित आदिवासी मूलवासी समाज के छात्र युवा मजदूर नौजवान किसानों से खासकर झारखंड आंदोलनकारी साथियों से अपील किया है कि वे झारखंड बचाओ मोर्चा के राज्य स्तरीय सम्मेलन में हजारों हजार की संख्या में उपस्थित होकर झारखंड में अपने हक और अधिकार की लड़ाई को गति देने में अपना ऐतिहासिक सक्रिय योगदान देने का काम करें ताकि झारखंड राज्य निर्माण के उद्देश्यों की पूर्ति एवं झारखंडी समाज के महापुरुषों के देखे गए सपनों को पूरा किया जा सके।