झारखंड में 17-18 अगस्त को बारिश का रेड अलर्ट, 24 घंटे में सबसे ज्यादा पलामू में 74mm

States

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड में एक हफ्ते से सुस्त पड़ा मौसम आज फिर से एक्टिव होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की एक टर्फ लाइन श्रीगंगानगर, रोहतक, दिल्ली, कानपुर, पुरुलिया होते हुए दीघा तक बना हुआ है। टर्फ लाइन की वजह से आज भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश होगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं 17 और 18 अगस्त को भारी से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार की रात राजधानी रांची सहित राज्य के अन्य जिलों में घंटे भर की तेज बारिश हुई है। सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम उमस वाला हो गया है। लगभग ऐसी ही स्थिति राज्य के दूसरे जिलों में भी है। आज राज्य के 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।