जनता दरबार में उपायुक्त ने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश

360° Ek Sandesh Live States

SUNIL KUMAR

साहिबगंज: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।

जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बातें गंभीरता से सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सुनवाई के दौरान जमीन विवाद, जमीन रजिस्ट्री, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ, ठगी के मामले, आपदा सहायता, दखल विवाद सहित विभिन्न विभागों और योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों की भौतिक जांच कर प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए। साथ ही प्रत्येक मामले में पारदर्शिता बनाए रखते हुए तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने और उसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र, प्रभावी और पारदर्शी समाधान करना है, ताकि लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो सके।

Spread the love