जिला समिति की बैठक में अध्यक्ष, प्रधान महासचिव सहित कई वरीय पदाधिकारी व नेता लेंगे भाग: अमर किन्डो

360°

NUTAN

लोहरदगाः झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक आगामी 12 जून दिन बुधवार को 11:00 बजे से समाहरणालय के सामने यूक्लिप्टस मैदान में होगी। उक्त आशय की जानकारी मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमर किन्डो, सचिव विशेषण भगत, नगर अध्यक्ष रूस्तम खान ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर दी है। नेताओं ने कहा है कि जिला समिति की इस बैठक का मुख्य बिंदु केन्द्रीय समिति के वरीय उपाध्यक्ष अश्विनी कुजूर, महिला संयोजिका समेत कई पदाधिकारी व सदस्यों की गंभीर रूप से बीमारी, 2. आंदोलनकारियों की समस्याओं का निराकरण आदि शामिल हैं। इस बैठक में केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष राजू महतो, प्रधान महासचिव कयूम खान, उपाध्यक्ष किशोर किस्कू, सलाहकार समिति सदस्य प्रो. विनोद भगत सहित कई गण्यमान्य भाग लेंगे। नेताओं ने जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्र के (चिन्हित अथवा अचिन्हित) सभी आंदोलनकारियों से अपील किया है कि निर्धारित स्थान पर ससमय पहुंच कर बैठक को सफल बनाएं। कार्यकारी अध्यक्ष श्री किन्डो ने कहा कि आचार संहिता खत्म हो गया है। एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं मंत्री दीपक बिरूवा से झारखंड आंदोलनकारी महासभा के प्रतिनिधि मंडल मिलकर पूर्व में दिए गए11 सूत्री मांगों पर विमर्श करेंगे। आंदोलनकारी साथियों की जल्द से जल्द चिन्हितीकरण, नियोजन और पेंशन तथा बकाए पेंशन राशि का भुगतान आदि के बारे में विशेष चर्चा की जाएगी। उक्त जानकारी झारखंड आंदोलनकारी महासभा, जिला समिति लोहरदगा के सचिव विशेषण भगत ने दी.