जरूरतमंद परिवार को मिली अदाणी फाउंडेशन की मदद

Business

Eksandeshlive Desk

पीरपैंती (भागलपुर) : पीरपैंती प्रखंड में निर्माणाधीन पावर प्लांट के चहारदीवारी से सटे पहाड़िया टोला में एक शोकाकुल परिवार को अदाणी पावर की ओर से मानवीय सहायता प्रदान की गई। परिवार में हाल ही में हुई एक मृत्यु के बाद कंपनी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए राशन व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराया।

इस सहायता के तहत परिवार को खाने-पीने के लिए अनाज एवं अन्य आवश्यक राशन सामग्री दी गई, जिससे इस कठिन समय में उन्हें राहत मिल सके। आदिवासी परिवार तक सहायता पहुंचाकर अदाणी फाउंडेशन ने अपने कर्तव्य और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय निर्वहन किया है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रंजीत पासवान, वार्ड पार्षद रिजु पहाड़िया, हरिणकोल के सरपंच बरुण गोस्वामी, अदाणी फाउंडेशन के कृष्णा कलानी, अदाणी पावर के धीरज झा, मिथिलेश कुमार एवं पंकज झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love