कोलेबिरा चेकनाका के समीप ट्रक की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत

Ek Sandesh Live Road Accident

दामाद के घर से पति के साथ मोटरसाइकिल से टूटीकेल लौट रही थी सुमंती डांग, पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

AMIT RANJAN

कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के टूटीकेल निवासी सुमंती डांग की शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर चेकनाका के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुमंती डांग अपने पति के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोलेबिरा प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित अपने दामाद के घर आई हुई थीं। वहां से दोनों वापस अपने घर टूटीकेल लौट रहे थे।

इसी दौरान रांची की ओर से सिमडेगा जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुमंती डांग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर सिमडेगा की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस फरार ट्रक और चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटना से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

Spread the love