शोक अनन्त
टंडवा(चतरा) टंडवा क्षेत्र में कोयला और फ्लाई ऐश की ढुलाई से उत्पन्न सड़क जाम की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी टंडवा मंडल ने प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी की ओर से अंचलाधिकारी, टंडवा को पत्र सौंपकर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई है।पत्र में कहा गया है कि हजारीबाग, चतरा और रांची जाने वाले मार्गों पर लगातार कोयला ट्रांसपोर्टिंग एवं फ्लाई ऐश की ढुलाई के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और एंबुलेंस को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा मंडल ने पत्र में बताया कि सीसीएल, एनटीपीसी प्रबंधन और प्रशासनिक स्तर पर कई बार समस्या को लेकर बातचीत के बावजूद समाधान नहीं हो पाया है, जिससे आम लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर कोयला एवं फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग से उत्पन्न जाम की समस्या से जनता को निजात नहीं दिलाई गई, तो भाजपा टंडवा प्रखंड द्वारा क्षेत्र में संपूर्ण कोयला एवं फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग बंद करा दी जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।भाजपा ने प्रशासन से आम जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है,पत्र की प्रतिलिपि थाना प्रभारी टंडवा को भी दी गई है। मांग पत्र सौपने वाले प्रतिनिधिमंड में मंडल अध्यक्ष, रंजीत कुमार गुप्ता, जीप देवंती देवी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य, अक्षयवट पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार गुप्ता,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि एनटीपीसी सुनिल चौरसिया,मंडल उपाध्यक्ष,बबलू गुप्ता,महेंद्र यादव, आईटी सेल प्रभारी मुकेश कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,अखलेश सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता ,प्रमोद कुमार सिंह, कृष्णा साहू,जगदीश महतो,प्रताप चौरसिया, संजीत कुमार गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता,बबलू सोनी,राजू यादव,अजय सिंह समेत कई उपस्थित थे।
