टंडवा के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार बने कुन्दा के नए थाना प्रभारी

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त
चतरा । जिले के कुन्दा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में तेज-तर्रार सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने जिम्मेदारी संभाली है। इससे पहले वे टंडवा थाना क्षेत्र में अपनी सेवा दे रहे थे। पुलिस महकमे में उनकी सक्रियता और कार्यशैली को लेकर उनकी पहचान एक कर्मठ एवं तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में रही है। कुन्दा थाना प्रभारी के रूप में पदभार संभालने के बाद अमित कुमार ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहेगी। साथ ही असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। नए थाना प्रभारी के पदभार संभालने से क्षेत्र के लोगों में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण को लेकर उम्मीद जगी है।

Spread the love