लोहरदगा: विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित

Religious States

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा: सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद की बैठक संघ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिले में नवीन प्रांत अध्यक्ष जी का आगमन एवं उनका स्वागत किया गया। बैठक में अनेक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम सीता नवमी उत्सव हर प्रखंड में मनाने का निर्णय लिया गया। प्रशिक्षण वर्गों में सभी प्रखंडों के कार्यकर्त्ताओं के प्रशिक्षण की बात कही गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत सहमंत्री सह गुमला विभाग पालक रंगनाथ महतो ने कहा कि एक कुशल कार्यकर्त्ता बनने के लिए अनेक कष्ट सहने पड़ते हैं तब जाकर एक परिपक्व कार्यकर्त्ता समाज को मिलता है। बैठक को प्रांत संगठन मंत्री श्री देवी सिंह ने भी संबोधित किया उन्होंने आगामी सीता नवमी की महत्ता बतलाते हुए उनके अनेक गुणों का विस्तार से वर्णन किया। बैठक को माननीय प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने भी संबोधित किया। मौके पर बैठक में संत कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, प्रांत कार्यसमिति सदस्य – लाल ओंकारनाथ शाहदेव, विभाग संगठन मंत्री- कुलदीप सिंह, जिला संगठन मंत्री- कार्तिक विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष- मनोज कुमार गुप्ता, सह मंत्री – रंजीत साहू, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख- रोहित वर्मा, जिला गोरक्षा प्रमुख – परशुराम गोप, बजरंग दल जिला संयोजक – सचिन साहू, बजरंग दल सुरक्षा प्रमुख – उमेश सिंह, अशोक कास्यकार, जिला दुर्गावाहिनी, जिला मातृशक्ति प्रमुख – अनुराधा देवी, कैरो प्रखण्ड अध्यक्ष जितबाहन महतो , भंडरा प्रखण्ड उपाध्यक्ष लाल भीमनाथ सहदेव , सदस्य प्रमोद प्रजापति आदि उपस्थित थे।