लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर घाघरा में प्रखंड कांग्रेस की बैठक आयोजित

Politics States

Eksandeshlive Desk

घाघरा : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर संगम उत्सव बैंक्विट हॉल घाघरा में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को दिन के 1 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने किया। बैठक में घाघरा प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी और पश्चिमी पंचायत अध्यक्ष,पंचायत प्रभारी एवं बीएलओ शामिल हुए। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड  कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत ने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप सभी पार्टी के नीति सिद्धांतों को ग्रामीण क्षेत्र में जाकर बताएं। यह चुनाव उम्मीदवार नहीं लड़ रहा। कार्यकर्ता यह चुनाव लड़ रहे है।यह मान ले। भारतीय जनता पार्टी के इस क्षेत्र में 15 साल सांसद रहे 6 साल राज्यसभा सांसद रहे लेकिन केंद्र के द्वारा आज तक इस क्षेत्र के विकास को लेकर कोई ठोस काम नही किया। सिर्फ यहां के भोले भाले जनता को सिर्फ छलने का काम किया। निश्चित तौर पर जनता सब देख रही है और इस बार के लोकसभा चुनाव में अपने मत का अधिकार कर उन्हें जवाब देगी। कांग्रेस की न्याय घोषणा पत्र से विपक्षी दलों  में खलबली मच गई है। क्योंकि न्याय घोषणा पत्र में सभी वर्गो के लिए लाभ होने की बात है। वही बिशनपुर विधानसभा प्रभारी जगदीप भगत ने पदाधिकारी को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी अधिक से अधिक लोगों को वोट दिलाने के लिए प्रेरित करें।निश्चित तौर पर जनता का झुकाव कांग्रेस पार्टी की ओर है। कार्यकर्ता पदाधिकारी बूथों में खुद यह मानकर और अपने गांव आसपास में प्रचार करें कि वह  खुद चुनाव लड़ रहे हैं। निश्चित तौर पर पार्टी के विचारों को साझा  करें ।और आने वाले लोकसभा चुनाव में लोकसभा सीट को यहां से कांग्रेस के झोली में भेजें। प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे ने कहा कि सांसद और राज्यसभा सांसद ने इस क्षेत्र की जनता को सिर्फ छलने का काम किया। विकास की गति में तेजी आए जिसे लेकर कोई भी प्रयास नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी गरीब पिछड़ों किसानो की पार्टी है। सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है ।इन सभी बातों को ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बताएं। कांग्रेस जिला महासचिव कृष्णा कुमार लोहरा ने भी संबोधन में संगठन में एकजुट होकर लोगों को प्रचार प्रसार करने और पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील करे। और कांग्रेस के हाथों को मजबूत करें। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार पांडे, जिला महासचिव कृष्णा लोहरा, विधानसभा उपाध्यक्ष दिलबहार अंसारी ,सहजाद अंसारी, राजीव उरांव,विजय राम,दिलीप किंडो,सौरव भगत,सच्चितानंद  सिंह,अमित साहू,सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।