मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफतार

Ek Sandesh Live


अजय राज

प्रतापपुर चतरा: मारपीट के एक मामले में प्रतापपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त साहेब आलम उर्फ साहेब अफ्रिदी (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहम्मद हाफीज उर्फ फुनु के पुत्र, ग्राम बरवाटोली, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त साहेब आलम उर्फ साहेब अफ्रिदी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके पश्चात उसे न्यायालय, चतरा में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच कानून का भय कायम होने की बात कही जा रही है।

Spread the love