मारवाड़ी युवा मंच ने वॉकथॉन के बाद किया पौधरोपण

360° Ek Sandesh Live

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा और जागृति महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‘एक कदम देश के नाम, एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वॉकथॉन और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने हिनू चौक से एयरपोर्ट पार्किंग पार्क तक पैदल मार्च किया और पार्क पहुंचने के बाद पौधरोपण किया।कार्यक्रम में मंच के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व उपाध्यक्ष रोहित शारदा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पौधरोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने परिवार जैसी जिम्मेदारी की भावना रखनी चाहिए। देश की सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम संयोजक राजीव केडिया और सौरभ विजय ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच की ओर से यह अभियान पूरे प्रांत में एक साथ, एक समय और एक दिन आयोजित किया जा रहा है। वक्ताओं ने बारिश के मौसम में पौधरोपण अभियान को लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।जागृति महिला शाखा की अध्यक्ष प्रमिला सराफ और सचिव खुशबू शारदा ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि मंच के सचिव राघव शारदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा जागृति महिला शाखा की सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।–

Spread the love