मेसरा के कनिष्का पब्लिक स्कूल में अनुद्वीप फाउंडेशन ने रोपे पौधे,प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

360° Ek Sandesh Live

​By Mustaffa

मेसरा (रांची): अनुद्वीप फाउंडेशन बीआईटी मेसरा के तत्वाधान में शुक्रवार (5 जून) को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नयाटोली (मेसरा) स्थित कनिष्का पब्लिक स्कूल परिसर में व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। जहां,मुख्य अतिथि के रूप में जेएलकेएम पार्टी की जिला उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) शिल्पा महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मेसरा मंडल के महामंत्री शिवलाल महतो उपस्थित हुए। अतिथियों,फाउंडेशन के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने मिलकर फलदार व छायादार पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। ​मुख्य अतिथि शिल्पा महतो ने कहा,आज ग्लोबल वार्मिंग और असंतुलित मौसम के कारण धरती का तापमान लगातार बढ़ रहा है। पेड़ सिर्फ हमें ऑक्सीजन नहीं देते,बल्कि वे इस धरती का जीवन आधार हैं। अनुद्वीप फाउंडेशन की यह मुहिम बेहद सराहनीय है,लेकिन हमारी जिम्मेदारी सिर्फ पौधा लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए,बल्कि उसे सींचकर बड़ा करने की भी होनी चाहिए। ​विशिष्ट अतिथि शिवलाल महतो ने कहा,पर्यावरण को शुद्ध और हरा-भरा रखना किसी एक व्यक्ति या संस्था का काम नहीं है,बल्कि यह हम सभी की सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों में पर्यावरण के प्रति यह उत्साह देखकर खुशी होती है। हर नागरिक को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने का नियम जरूर बनाना चाहिए। ​कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि संजय कुमार महतो और विजय आनंद ने भी पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अभियान को सफल बनाने में अनुद्वीप फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार,तौहिद अख्तर,अबू हुरैरा,राकेश कुमार,खुशबू मिश्रा,प्रमोद सिंह,दीपक कुमार,शिशुपाल चौधरी,शमीम अंसारी,अभिषेक कुमार,प्रिंस मिश्रा,प्रतीक कुमार,मनोज गोस्वामी सहित विद्यालय प्रबंधन,शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Spread the love