महिलाएं अब जाग चुकी हैं : आरती सिंह

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची में निकला महिला आक्रोश मशाल यात्रा
रांची: भाजपा के बैनर तले हजारो की संख्या में महिला मोर्चा ने नारी सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ मशाल यात्रा मंगलवार को शाम में निकाली,जो जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंची। इस मशाल यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर नारी सम्मान और अधिकारों के पक्ष में अपनी सशक्त आवाज बुलंद की। महिला आरक्षण बिल को संसद में रोकने के मुद्दे पर इंडी गठबंधन के विरोध में महिलाओं का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखने को मिला। पूरे मार्ग में नारी सम्मान – हमारा अधिकार जैसे नारों के साथ मातृशक्ति ने अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता और संघर्ष का परिचय दिया। यह मशाल यात्रा झारखंड में नारी शक्ति के बढ़ते आत्मविश्वास, एकता और संघर्ष के संकल्प का सशक्त उदाहरण बनी। मौके पर भाजपा के समर्थक कई बडेÞ नेताओं में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह,प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी, रांची के विधायक सीपी सिंह ने अपने -अपने विचार रखे। पूर्व घोषित इस यात्रा में महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, आरती कुजूर, सीमा शर्मा, शोभा यादव, काजल प्रधान, सुचिता सिंह, पायल सोनी, वीणा मिश्रा, अनीता वर्मा, अर्चना सिंह, रेखा महतो, सुमन सिंह, लवली पाठक, बबीता देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Spread the love