रांची। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण एक सहभागी प्रक्रिया है, इसमें प्रत्येक स्टेकहोल्डर के सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में मतदाताओं, बीएलए 2, बीएलओ, निर्वाचन से जुड़े हर स्तर के पदाधिकारियों की ओर से आपसी सहभागिता से तीव्र गति से कार्य की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन्यूमरेशन फेज का कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत वर्तमान मतदाता सूची के प्रत्येक मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म भेजने व उनके भरे हुए व हस्ताक्षर किए हुए इन्यूमरेशन फॉर्म को संग्रहित कर डिजिटलाइज करने का कार्य किया जा रहा है। के रवि कुमार रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मतदाता सूची में एएसडीडीएफ सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 22 जुलाई को बीएलओ व बीएलए-2 की बैठक व चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। वैसे मतदाता जो अपना फॉर्म भरकर व हस्ताक्षर कर अपने बीएलओ को जमा करेंगें केवल उनका ही नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाले मतदाता सूचि के ड्राफ्ट पब्लिकेशन में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को समय पर संपन्न करने के लिए विभाग की ओर से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। रविवार तक विशेष कैंप व बीएलओ की ओर से 65.64 प्रतिशत कुल 1,73,70,620 मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य संपन्न कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म को वापस जमा होते ही उसे डिजिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि जल्द से जल्द अपने इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा कर दें जिससे उसे समय रहते डिजिटाइजेशन किया जा सके। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अभी भी शहरी मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करने की गति धीमी है। इसे गति देने व अधिक से अधिक बच्चे हुए मतदाताओं को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की सहूलियत व शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 20 जुलाई को राज्य के सभी शहरी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में बड़ी संख्या में शहरी मतदाता अपने इन्यूमरेशन फॉर्म जमा किए। जो बचे हुए मतदाता हैं, जिन्हें किसी कारण से अभी भी इन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त नहीं हुए हैं वे इसे विशेष कैम में जाकर प्राप्त कर सकते हैं। कुमार ने कहा कि वर्तमान में बीएलओ द्वारा घरझ्रघर जाकर 97.81 प्रतिशत कुल 2,58,82,942 मतदाताओं तक बीएलओ के माध्यम से इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। बचे हुए मतदाता अपने बीएलओ से अवश्य संपर्क कर अपना इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा करें।
