सामाजिक कार्यकर्ता व फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे भाजपा में शामिल

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

रांची। भाजपा रांची महानगर जिला की ओर से तुपुदाना स्थित औरेलिया बैंक्वेट हॉल में रविवार को आयोजित भव्य सदस्यता ग्रहण व मिलन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हटिया-तुपुदाना क्षेत्र के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व फिटनेस एक्सपर्ट सुमित दुबे व उनकी धर्मपत्नी श्वेता दुबे ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक व्यापक जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन व आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सुमित दुबे व नवसदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी। सुमित दुबे ने भाजपा परिवार में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, सेवा भाव ङ्मप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। रांची जिला पूर्वी अध्यक्ष विनय महतो ने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकतार्ओं की मेहनत, अनुशासन और सेवा भावना पर खड़ा है। पार्टी हर उस व्यक्ति का स्वागत करती है जो राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प के साथ जुड़ना चाहता है। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व रांची के लोकप्रिय सांसद संजय सेठ, भाजपा रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू, भाजपा रांची जिला पूर्वी अध्यक्ष विनय महतो (धीरज), रांची नगर निगम के उप महापौर नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष के.के. गुप्ता, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, ने नवसदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहनाकर भाजपा परिवार में आत्मीय स्वागत किया।

Spread the love