मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों को मिला प्रशिक्षण

360° Ek Sandesh Live


रांची। प्रशिक्षण एवं प्रसार संस्थान धुर्वा के सभागार में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों को प्रशिक्षण गुरूवार को दिया गया। इसमें रांची, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पलामू, कोडरमा जिला के पशुपालक शामिल हुए। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत चयनित लाभुकों को दुधारू पशु प्रबंधन व पशु पोषण विषय पर प्रशिक्षण देने के लिए पांचवें बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि, पशुपालन व सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव रवि शंकर विद्यार्थी ने किया। उन्होंने पशुपालकों से योजना का शत-प्रतिशत लाभ उठाने की अपील की। डॉ.संजीव कुमार, निदेशक, गव्य, डॉ.मनोज कुमार तिवारी, उप निदेशक, त्रिशुल प्रकाश सिंह, राहायक निदेशक (गव्य) राह-मुख्य अनुदेशक, प्रशिक्षण व प्रसार संस्थान, राची, राजीव रंजन, राहायक निदेशक , उदित कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी व बाल गोबिन्द महली, उच्च वर्गीय लिपिक व प्रशिक्षण व प्रसार संस्थान के सभी कर्मी की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण सत्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। साथ ही पशुपालकों के बीच प्रशिक्षण किट का वितरण किया गया। इस संस्थान की ओर से चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक कुल 16 जिलों के 890 पशुपालकोंÑ, दुग्ध उत्पादकों को संस्थागत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक दिया जा चुका है।

Spread the love