नामकुम के अल्बर्ट एक्का स्कूल परिसर में परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा स्थापित

Education States

मुकेश कुमार
नामकुम : 1971 के युद्ध के हिरो शहीद लांस नायक परमवीर अल्बर्ट एक्का राजकीयकृत मध्य विद्यालय नामकुम स्कूल परिसर में ब्रह्मशास्त्र कोर की ओर से स्कूल परिसर में शाहिद परमवीर चक्र अल्बर्ट एक्का प्रतिमा का स्थापित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की जोनल अध्यक्ष रीमा पुरी व अल्बर्ट एक्का के पुत्र भीन्सेंट एक्का व पोता अनुज एक्का उपस्थित हुए।
इस मौके पर स्कूल परिसर में लगे परमवीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा का शिलान्यास रीमा पुरी व अल्बर्ट एक्का के पुत्र भीन्सेंट एक्का व पोता अनुज एक्का के द्वारा किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि रीमा पुरी व ब्रह्मास्त्र कोर के पदाधिकारी द्वारा अल्बर्ट एक्का के पुत्र व पोता को सम्मानित करते हुए कोर के हवलदार राजेश कुमार द्वारा प्रेरणा स्रोत एक पुस्तिका का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि रीमा पुरी ने उपस्थित अल्बर्ट एक्का के परिजनों को प्रोत्साहित करते हुए कहां की अल्बर्टा एक्का की वीरता बहुत ही सराहनीय रहा है, उनकी वीरता से नई युवा पीढ़ी आइडियल मानते हुए देश की सेवा में आने की जरूरत है। इस दौरान स्कूल के बच्चों झारखंडी परंपरा पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर पर स्कूल के प्राचार्य शेखर कुमार झा, स्कूल के अध्यक्ष पूर्व पार्षद किरण संगा, बादल संगा शहीद कई गण मन लोग उपस्थित हुए।