नवनिर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को विधानसभा सदस्य के रूप में दिलायी गई शपथ

Ek Sandesh Live Politics
Eksandeshlive Desk
रांची:अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो ने आज झारखंड विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शप अप० 5:00 बजे गांडेय विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलायी।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सहित राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक गण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री को बुके दिए। शपथ ग्रहण के उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री बन्ना गुप्ता,  मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री हफ़ीज़ुल हसन, राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज़ अहमद, विधायक रामचंद्र सिंह,विधायक सुदीप्त कुमार सोनू, विधायक बैधनाथ राम, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की,विधायक सबीता महतो,विधायक जिगा सुसारन होरो, विधायक राजेश कच्छप ने विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को बुके दे कर उन्हें बधाइयाँ दी।