ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का पोस्टर हुआ जारी

Ek Sandesh Live Sports

SUNIL VERMA

रांची: 3 मई से रांची के खेल गांव में आयोजित सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप का पोस्टर जारी किया गया।हैदराबाद में चल रहे किओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप के दौरान कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा ने इसका विमोचन किया।
हांशी भरत शर्मा कहा कि खिलाड़ियों को एक अच्छा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन रांची में किया जा रहा है और इसकी मेजबानी झारखंड को दी गई है ताकि झारखंड के खिलाड़ी बढ़ चढ़कर उसमें हिस्सा ले और अपने प्रतिभा को निखर कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में राज्य और देश के लिए पदक जीत सके।
कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राईबल एंड माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमीशन के चेरमैन सह ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन के संयुक्त सचिव शिहान सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में एशिया का नंबर वन खेल गांव है यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा सकता है। इसे देखते हुए दूसरी बार सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड को दी गई है। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस प्रतियोगिता का आयोजन खेल गांव के हरिवंश ताना भगत इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के जज और रेफरी भी शामिल होंगे। पोस्टर विमोचन के दौरान स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के महासचिव शिहान पंकज कांबली, सिकोकई कराटे इंटरनेशनल इंडिया बंगाल के मुख्य प्रतिनिधि शिहान मीर, खादेम अली, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वेलेंटीना वालेना अन्य पदाधिकारी गण एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।