ओरमांझी में वंदे मातरम की गूंज: राष्ट्रभक्ति के प्रवाह में बहे छात्र और शिक्षक

Education Ek Sandesh Live

MUSTFA

मेसरा(रांची): ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ओरमांझी एवं कुल्ही सहित कई स्कूलों में एक साथ गूंजे राष्ट्रगीत के स्वर से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया और माहौल ओतप्रोत हो उठा। ​कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों के अनुशासित और ओजस्वी गायन ने परिसर में मौजूद हर व्यक्ति में राष्ट्रप्रेम का संचार कर दिया। ​इस गरिमामय अवसर पर भाजपा के प्रदेश नेता रणधीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष शंकर महतो, पूजा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, सचिव दीपक बड़ाईक, उमाशंकर साहू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सार्थक सागर, दिलीप मेहता, विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश चंद्रवंशी, जयप्रकाश महतो, चानू महतो, किरण कुमार और विनोद बेदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा स्थानीय मुखिया, उपमुखिया, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Spread the love