पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को साकार कर रही नरेंद्र मोदी : बाबूलाल मरांडी

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil Verma

रांची: भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप ने राज्य भर में बूथ स्तर पर रविवार को मनाया गया। प्रदेश, जिला मंडल,बूथ के पार्टी पदाधिकारियों,जन प्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र में दीनदयाल उपाध्याय के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण,श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवम कृतित्व की चर्चा की। गांव चलो अभियान के तहत प्रवास के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह जिलांतर्गत राजधनवार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण किया,श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दीनदयाल एक असाधारण प्रतिभा के धनी महामानव थे। उन्होंने विश्व की अनेक विचारधाराओं पूंजीवाद,साम्यवाद,समाजवाद के बीच एकात्म मानववाद का सर्व ग्राहय दर्शन दिया जिसने आज विश्व को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी के एकात्म चिंतन में व्यष्टि से समष्टि का चिंतन है। उनके अंत्योदय के चिंतन ने भारत को सर्व स्पर्शी , सर्व व्यापी विकास को सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का सबका साथ , सबका विकास अंत्योदय का पर्याय है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला आदिवासी,दलित,पिछड़ों को समर्पित है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चाहे जनधन हो,शौचालय निर्माण हो,पेंशन योजना हो,प्रधानमंत्री आवास हो,आयुष्मान कार्ड हो,गरीब कल्याण अन्न योजना हो,पीएम विश्वकर्मा योजना हो,किसान सम्मान निधि हो,सभी अंत्योदय और आधारित हैं।