पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक: कर्मवीर सिंह

360° Ek Sandesh Live Religious


sunil Verma
रांंची: भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पं.दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई कार्यकतार्ओं ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत का काम किया है। कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और विरासत को केंद्र में रखकर देश को आगे ले जाने का मार्ग दिखाया, जो विकसित भारत के निर्माण में भी प्रेरणास्रोत बना है। कहा कि दीनदयाल का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। उनका मानना था कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के मूल विचारों को भुलाकर प्रगति नहीं कर सकता। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेंगे। श्रद्धांजलि देने वालो में राकेश प्रसाद, सीमा शर्मा, महेश पोद्दार,सीमा पासवान,अशोक बड़ाईक, राकेश भास्कर,संदीप वर्मा, रमेश सिंह, गुरुविंदर सिंह सेठी, उमाशंकर केडिया, कमाल खान, लक्षमी चंद्र दिक्षीत, राफिया नाज, संजय जायसवाल, लक्ष्मी कुमारी, अमिता भाटिया,अनवर हयात,रामचंद्र नायक, योगेंद्र लाल, राकेश कुमार, निशि जायसवाल, काजिम कुरैशी, संजय चौधरी, पुरुषोत्तम राय सहित कई उपस्थित थे।