पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को लोहा मानने लगी: पीएम

360° Ek Sandesh Live Politics

EKSANDESH DESK

पलामू : पलामू दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा की आप सभी अपने एक वोट के महत्व को जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को लोहा मानने लगी। पलामू में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे जीवन को आप लोग अच्छी तरह से जानते हैं। मैं गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। गरीब की जिंदगी कितनी तकलीफ वाली होती है, उससे मैं गुजरते-गुजरते यहां आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा मेरे अपने जीवन के अनुभव से जन्म लिया है। ये आंसू वही समझ सकता है जिसने गरीबी देखी हो, जिसने मां को धुंए में खासते देखा, जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा, बीमारी को छिपाते नहीं देखा, शौचालय के अभाव में पीड़ा और अपमान सहते नहीं देखा, वो मोदी के इन आंसुओं का मर्म क्या समझेगा। लेकिन ये कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते है। उन्होंने कहा, मोदी का जन्म एक मिशन के लिए हुआ है। जेएमएम, कांग्रेस नेताओं ने भ्रष्टाचार के माध्यम से भारी संपत्ति इकट्ठा की। मेरे पास अपनी एक साइकिल भी नहीं है। वे अपने बच्चों को विरासत में देने के लिए सब कुछ इकट्ठा कर रहे हैं, लेकिन मेरे सभी उत्तराधिकारी हैं आप। आपके बच्चे और पोते-पोतियां मेरे उत्तराधिकारी हैं। मैं आपके बच्चों को विरासत में विकसित भारत देना चाहता हूं। ताकि आपको वह सब न झेलना पड़े जो मेरे परिवार और ऐसे करोड़ों परिवारों को झेलना पड़ा।एक वो समय था जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया भर में जा जाकर रोती थी। वो वक्त चला गया, जब हम दुनिया में जाकर रोते रहे। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया में जा जाकर रो रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के इस शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं। लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।आप सभी अपने एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। 2014 में आपके एक वोट ने ऐसा काम किया, ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लग गई थी। आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने भाजपा-ठऊअ की सरकार बनाई और आपके इस एक वोट की ताकत का परिणाम क्या हुआ? आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।प्रधानमंत्री मोदी बोले 500 साल से हमारी कितनी ही पीढ़ियां संघर्ष करती रहीं, इंतजार करती रहीं, लाखों लोग शहीद होते रहे। 500 साल लंबा संघर्ष चला। शायद दुनिया में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ होगा, जो अयोध्या में हुआ। आपके वोट की ताकत देखिये 500 साल तक अनेक पीढ़ियां बीत गईं, लेकिन जो काम नहीं हुआ वो आपके एक वोट से आज राम मंदिर बन गया।