Nutan
लोहरदगा: सदर प्रखण्ड के भक्सो वा कोयल नदी के संगम घाट किनारे स्थित प्राचीन मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ, कथा वा भंडारे का आयोजन किया गया था। इस भंडारे कार्यक्रम आजसू नगर अध्यक्ष अशोक साहू के द्वारा आयोजित किया गया। भंडारा का शुभआरंभ झारखण्ड आंदोलनकारी सह लोहरदगा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत जी की धर्मपत्नी सह आजसू पार्टी लोहरदगा की विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत ने किया। और साथ ही साथ लोहरदगा जिला के लोगों की खुशहाली वा अच्छे स्वास्थ की कामना की। मौके पर आजसू के नगर सचिव राजन महतो, छात्र संघ अध्यक्ष आयुष महतो, छात्र संघ मीडिया प्रवक्ता सोनू राज सहित अन्य भक्तगण मौजूद थे।