Eksandeshlive Desk
रांची : झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश कुमार मंडल ने 18 से 22 मार्च तक भीमावरम, आंध्र प्रदेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग one स्टार रेफरी/जज प्रशिक्षण एवं परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है, जो झारखंड के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि झारखंड बॉक्सिंग इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक मील का पत्थर भी है, जिस पर हम सभी को गर्व है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र महासचिव राकेश मिश्र, ROC राकेश भारतवाज, झारखंड स्टेट बॉक्सिंग एसोसिएशन के सदस्य अरुणा मिश्रा (Dy SP), कोषाध्यक्ष विजय शंकर, रश्मि शर्मा, किशोर मंत्री,बिपुल ओझा (SI) एवं सभी पदाधिकारीगण की ओर से प्रकाश कुमार मंडल को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
