राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चाईबासा के 9 खिलाड़ी चयनित

Sports

Eksandeshlive Desk

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिला किक बॉक्सिंग संगठन, चाईबासा के लिए गर्व की बात है कि इस बार जिले के 9 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय जूनियर किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 31 मई 2026 से 3 जून 2026 तक ओडिशा के खुरदा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया ऑर्गेनाइजर की ओर से किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों में ऋतुराज गोप, समीर होनहागा, साहिल बरी, रितेश कुंकल, जितेंन सोरेन, सनातन सवाईया, सुमन सौरभ सिंकु, सोनाराम गोप और सैमुअल वोयपाई शामिल हैं।

टीम का नेतृत्व कोच बालकिशन देवगन और आकाश हेमब्रोम करेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए चाईबासा के कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आदिवासी युवा महासभा के अध्यक्ष ईपील सामड, शेर सिंह बिरूआ, युवा कांग्रेस के दिन बंधु बोईपाई, झामुमो युवा मोर्चा के सनातन पाठ पिंगवा, भगवान तमसो, संजय लागुरी, मार्शल डिग्गी, वुडन डिग्गी सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को खुरदा रवाना होने से पहले शुभकामनाएं देकर उत्साहवर्धन किया।

Spread the love