रांची। अग्रवाल सभा महिला समिति के बैनर तले महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित 27वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव का समापन गुरूवार को हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि अनामिका सिह रांची दूरदर्शन ने महिला समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाएं व्यवसाय के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी, सशक्त, जागरूक व आत्मनिर्भर बनाता है। साथ ही उनकी प्रतिभा,क्षमता, सेवा व जुनून को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है। यह मेला लघु उद्योग कुटीर उद्योग व छोटे स्तर पर अपने घरों से काम करने वाली महिलाओं को एक ही छत के नीचे पारिवारिक माहौल में बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। समापन के अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी मंत्री निर्मल बुधिया व अग्रवाल सभा महिला समिति की संयोजिका रूपा अग्रवाल अलका सरावगी उपस्थित थे। तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले मे 100 से भी ज्यादा स्टाल लगाए गए जिसमें रांची सहित जयपुर, कोलकाता, बनारस, भागलपुर, पटना सहित अन्य स्थानों से आई महिलाओं ने जयपुरिया आभूषण ज्वेलरी, कोलकाता से ढेरों डिजाइनर साड़ियां, सलवार सूट छोटे बच्चों के स्पेशल कपड़े, नेपाली कंबल, चादरें, इमिटेशन ज्वेलरी तरह-तरह की नवीनतम डिजाइनो में रंग-बिरंगे वंदनवार, राखियां, सजावट के सामान श्रृंगार की सामग्री, हस्तशिल्प उत्पादों, चांदी की राखियां, पूजा की सामग्री शादी के लहंगे, इंडो वेस्टर्न ड्रेसेस, सहित अन्य सामानों के स्टॉल लगाए गए। सभी स्टॉलों में भारी भीड़ रही एवं सैकड़ो महिलाओं ने खूब खरीदारी की। समारोह में अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर इस बार भी मेले में बेस्ट स्टॉल लगाने वाली चार उद्यमी बहनों को पुरस्कृत किया गया।
बेस्ट एक्सक्लूसिव आइटम्स-माधुरी तोषनीवाल,बेस्ट डिस्प्लेड स्टॉल
श्वेता अगरवाल, बेस्ट सेल्स विमेनशिप अनुभा।
