कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, हजारों ने किया जोरदार प्रदर्शन

360° Ek Sandesh Live

रांची। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों व युवाओं के साथ हुए कथित अन्याय तथा नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार के समक्ष रखी गई तीन प्रमुख मांगों के समर्थन में रांची महानगर कांग्रेस कमिटी व रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव गुरूवार को किया रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा व रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने हरमू मैदान से विशाल जुलूस निकालकर भाजपा कार्यालय तक मार्च किया। कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेेंद प्रधान की बर्खास्त करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। युवाओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के छात्रों- युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने, उनके भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब देने और इस पूरे मुद्दे पर लोकसभा में व्यापक चर्चा कराने कृकी मांग को दोहराया। ा्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे आंदोलन को बाधित करने के उद्देश्य से भाजपा समर्थकों ने अंडे, टमाटर पत्थर फेंककर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने संयम बनाए रखा और लगभग दो घंटे तक शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जंतर-मंतर से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों और युवाओं की आवाज लगातार बुलंद हो रही है और यह केंद्र सरकार के लिए गंभीर चेतावनी है। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार जवाबदेही नहीं निभाती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन और अधिक व्यापक होगा तथा झारखंड सहित पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा सरकार के खिलाफ जनआंदोलन जारी रहेगा।

Spread the love