सभी पदाधिकारी अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को लाएं: सुनील राज चक्रवर्ती

Ek Sandesh Live Politics

KETU SINGH

रजरप्पा: मानव अधिकार सहयोग संघ की प्रदेश स्तरीय सम्मेलन सह सम्मान समारोह को लेकर एक बैठक गोला स्थित एसके होटल (डीवीसी चौक) सभागार में हुई। इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष शिल्पी शर्मा मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष झारखंड सुनील राज चक्रवर्ती एवं संचालन रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष शोएब अख्तर ने किया। इसमें आगामी 20 दिसम्बर को होने वाले सम्मेलन के बारे में चर्चा की गई। साथ ही कार्यकताओं को सम्मेलन की जिम्मेदारियां सौंपी गई। सम्मेलन में लगभग दस राज्यों के प्रतिनिधिमण्डल शामिल होने वाले है। यह सम्मेलन प्रदेश स्तरीय सम्मेलन है। जिसकी तैयारी वृहद पैमाने पर की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी पदाधिकारी अधिक से अधिक से संख्या में कार्यकर्ताओं को लाएं। इससे पूर्व यहां पहुँचे मुख्य अथिति को बुके देकर स्वागत किया गया। मौके पर रामगढ़ जिला अध्यक्ष रंजीत करमाली, रामगढ़ जिला सचिव विष्णु कुमार महतो, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, रामगढ़ महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार भोक्ता, गोला प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय पोद्दार सहित कई मौजूद थे।

Spread the love