सेक्स रैकेट का खुलासा, आठ गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची:
अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल मौर्या में बुधवार को पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। रांची पुलिस ने छह लड़कियों और दो युवकों सहित आठ को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर हटिया डीएसपी पीके मिश्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बुधवार को बताया कि देह व्यापार की सूचना पर होटल मौर्या में छापेमारी की गई, जिसमें आपत्तिजनक हालत में छह लड़कियां और दो लड़के पकड़े गए है। पकड़े गये लड़किया बंगाल की रहने वाली है। सभी से पूछताछ की जा रही है। कुछ दिनों पहले भी इस होटल में छापेमारी की गई थी उस दौरान भी दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था।

Spread the love