NUTAN
लोहरदगा: सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के परिसर मे लगातार आज 75 वें सप्ताह के रविवार को भी सुबह 7:30 बजे से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर शुभारंभ किया गया। सभी ने वंदे मातरम, भारत माता की जय का जयकारा लगाते हुए नमन किये। इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 24 लोगों ने अपना स्वास्थ्य जांच एवं चेकअप कराकर लाभान्वित हुये। जिला अध्यक्ष ने छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को स्वस्थ रहते हुए दीर्घायु रहने की कामना की और कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है जिससे कि बीमारी होने से बचा जा सके। मौके पर डॉ कुमुद ने कहा कि समय-समय पर अपने स्वास्थ्य का चेकअप कराते रहना चाहिए। सहसचिव संजय चौधरी ने कहा कि यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पिछले वर्ष 1 जून 2022 से निरंतर चलते आ रहे है और यह स्वास्थ्य शिविर प्रत्येक रविवार को सुबह 7:30 बजे से एक घंटे के लिए लगाई जाती है।आज लोगों ने शुगर, बी.पी., ऑक्सीजन लेबल,वजन,हार्ट बीट आदि की जांच करवाते हुए,डॉक्टर से चेकअप कराते हुए परामर्श भी लिए। आज शिविर में जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, संजय चौधरी, गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, गोपाल सिंह, अतुल सर्राफ, अंजलि सर्राफ, राजू रंजन उरांव, आरती उरांव, शिमला देवी, अशोक अग्रवाल, रघु महतो ,नवल प्रसाद कास्यकांर, रामचंद्र गिरी, प्रभु दयाल साहू, उदय कास्यकांर, भूषण माहली, रेणु देवी, ममता कुमारी, सत्यम सर्राफ, मनमोहन प्रसाद आदि थे।