सरकार शत प्रतिशत योजनाएँ धरातल पर उतारे ताकि लोगों की समस्याँ दूर हो: विधायक सुनीता चौधरी

Ek Sandesh Live

Ketu Singh
रजरप्पा: चितरपुर प्रखंड के भुचुंग़डीह पंचायत सचिवालय भवन में मंगलवार को आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, जिप अध्यक्ष सुधा देवी, एलआरडीसी प्रियंका कुजूर, सीओ दीपक मिंज, बीडीओ ज्ञानमनी एक्का, बीस सूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह, मुखिया सुनीता देवी, पंसस मीणा देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के कर्मियों ने स्टॉल लगाकर पंचायत के लोगों की समस्या सुन व ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का निष्पादन किया। शिविर में अबुआ आवास, पेंशन, राशन, जाति, आय, मनरेगा सहित कई विभाग के स्टॉल लगाए गए थे। आयोजित शिविर के दौरान मुख्य अथिति ने सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभुकों को के बीच स्वीकृति पत्र, चेक आदि का वितरण किया। इस दौरान मुख्य अथिति ने कहा कि सरकार शत प्रतिशत योजनाएँ धरातल पर उतारे ताकि लोगों की समस्याँ दूर हो। क्योंकि शिविर में फार्म लेने से नहीं बल्कि काम करने से कार्यक्रम सफल होंगी। शिविर का संचालन बीपीओ कुमार विवेक ने किया। इस मौके पर चितरपुर बीपीआरओ ब्रह्मनंद पाठक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार महतो, कल्याण पदाधिकारी रविंद्र कुमार महतो, पंसस विनोद करमाली, रवि कुमार, अजय मरांडी, वरुण कुमार, युगेश कुमार, नागेश्वर महतो, आशीष अनमोल एक्का, नाजिर योगेश गुप्ता, बीस सूत्री सदस्य पवन केवट, जगरनाथ महतो, शिक्षक पॉवेल कुमार, प्रखंड समन्वयक कमल साव, विक्की नायक, एटीएम निरंजय कुमार, उप मुखिया खिरू महतो, रोजगार सेवक बिनोद महतो, शत्रुधन सिन्हा, प्रसादी महतो, कम्प्यूटर ऑपरेटर गणेश महतो, राजु शर्मा, मदन कुमार, कृष्ण कुमार, कुणाल अभिताभ, अंचल लिपिक मिंटू पाण्डेय सहित सरिता देवी, हाजी अख्तर, सुलेमान अंसारी, ठाकुर दास महतो, अनुराग भारद्वाज, अवधेश मुंडा, तकवीर अंसारी सहित डीलर, आंगनबाड़ी सेविका, जेएसएलपीएस कर्मी, सहिया दीदी आदि मौजूद थे।