कुलदीप कुमार दास
टंडवा: अंचल क्षेत्र अंतर्गत फुलवारिया रेलवे स्टेशन भवन निर्माण कार्य मे अंधेरा होते ही नदियों और जंगलों से दर्जनों ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई बदस्तूर जारी है। बताया जाता है कि फुलवरिया क्षेत्र के अगल-बगल बालू माफियाओं द्वारा प्रत्येक दिन सैकड़ो ट्रिप अवैध तरीके से बालू का भंडारण किया जाता है। जबकि फुलवरिया क्षेत्र के समीप पुलिस पिकेट भी है। पुलिस प्रशासन के द्वारा अब तक कोई कारवाई नहीं होने से ग्रामीणों मे आक्रोश पनप रहा है। ज्ञात सूत्रों के अनुसार गाँव के वैध रूप से ट्रैक्टर मालिकों से बालू नहीं लेने की बात सामने आई है। इसमे सरकार के द्वारा बालू घाटों से बालू उठाव को लेकर गाइड लाइन का ठेंगा दिखाई जा रही है, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी रेलवे परियोजना के निर्माण मे गुणवता से खिलवाड़ किया जा रहा है।इधर आस पास की नदियों की बालू मे मिट्टी से सन्न हुआ पाया जाता है। खराब बालू से भवन निर्माण होने से सवाल खड़े हो रहे है।
