Eksandesh desk
लातेहार: भाजपा लातेहार के द्वारा वन नेशन वन इलेक्श्न (एक देश एक चुनाव) विषय पर संगोष्ठि का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित किया गया था। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने भाग लिया। भानू प्रताप शाही ने अपने संबोधन में कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से देश में ना केवल आर्थिक संसाधनों का बर्बादी होता है बल्कि प्रशासनिक कार्यो और विकास योजनाओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यदि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक में साथ कराया जायेगा तो इससे समय , धन और ऊर्जा की बचत हो सकता है। वहीं स्थानीय विधायक प्रकाश राम ने कहा कि वन नेशन व इलेक्शन यह न केवल देश की चुनाव प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनायेगा बल्कि बार-बार आचार संहिता लागू होने से रुकने वाले विकास कार्यों को भी गति मिलेगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों , छात्र-छात्रायें , सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया था। वहीं अन्य वक्ताओं ने अपने विचारों को रखते हुये कहा कि इस प्रणाली को लागू करने के लिये सभी राजनीतिक दलों के बीच में आम सहमति बनाना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया था इस में उपस्थित लोगों ने अपने सवालों को रखा और भानु प्रताप शाही ने उनके प्रश्नों का उत्तर दिया।
इस मौके पर जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा , भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजधनी प्रसाद यादव , जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे , प्रखंड प्रमुख परशुराम लोहरा , मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह , मुखिया सुनीता देवी , सांसद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह , विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह , जिला महामंत्री बंशी यादव , पवन साहू , पिंटू कुमार रजक , संजीव सिन्हा , अश्विनी कुमार मिश्रा , चन्द्र भूषण केशरी , पवन कुमार , प्रमोद कुमार , विशाल चंद्र साहू , अमित कुमार , अश्विनी सिंह , सोनू सिंह , गौरव दास , उत्तम प्रसाद व विवेक चंद्रवंशी आदि मौजूद रहे।