वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण कुमार पांडेय का निधन

Politics

Eksandeshlive Desk
रांची : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार पांडेय का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह के पिता भी थे।
बताया गया है उन्होंने रांची के रामप्यारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक समय था अरुण कुमार पांडेय और उनकी पत्नी प्रतिभा पांडेय कांग्रेस के फुलटाइम कार्यकर्ता थे। इनदोनों ने रांची में कांग्रेस की जमीन को खूब सींचा। बाद में प्रतिभा पांडेय कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयी।
अरुण पांडेय एकीकृत बिहार के समय पार्षद भी रह चुके थे। उनकी पत्नी प्रतिभा पांडेय झारखंड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रह चुकी थी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को रांची के कांग्रेस भवन लाया जाएगा, जहां कांग्रेस नेताओं की ओर से उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी।