वर्ता विफल, धरना जारी

360° Ek Sandesh Live

VIJYANAND SINHA

चास: इलेक्ट्रो स्टील वेदांत के डीआईपी में कार्यरत मजदूर द्वारा वेतन वृद्धि सहित 10 सुत्री मांगों को लेकर चौथे दिन भी वार्ता विफल होने के बाद धरना शनिवार को भी जारी रही। वर्ता धंटो चली।इलेक्ट्रो स्टील वेदांत के अधिकारी व ऊर्जा कंपनी के अधिकारी के साथ मजदुर प्रतिमंडल के साथ घंटों वार्ता चली । मांगों पर सहमति नहीं बनने के कारण वार्ता विफल रही। मजदुरो ने बताया कि प्रबंधन हमेशा मागों पर वर्ता करती है।लेकिन आश्वाशन ही देती है।कंपनी की गलत निति को चलने नहीं देगें। मजदूर धरना पर बैठ गए मजदूरों ने कहा कि अब आर पार की लड़ाई होगी। इसके पूर्व भी तीन बार वर्ता हो चुकी है ,लेकिन कंपनी अपनी गलत नीति से बाज नहीं आ रही है। अब उग्र आंदोलन की शुरु होगी। धरना स्थल पर सैकड़ों मजदुर उपस्थित थे। वार्ता में कंपनी व डीएलसी के अधिकारी अमर कुमार , सतीश तिवारी, पल्लव शाहा तथा मजदूर प्रतिनिधिमंडल इस्लाम अंसारी, लुकमान अंसारी, सतीश महतो, युधिष्ठिर हाजरा, राजीव दुवे, जयप्रकाश बाउरी, विकास गोराई, मिथुन गोराई, साधु रजवार ,अजय रजवार आदि शामिल थे।