सेल रांची इकाइयों ने उत्साह और गौरव के साथ सेल दिवस मनाया

Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

रांची: सेल रांची इकाइयों ने वार्षिक सेल दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों एवं पूर्व कर्मचारियों की भागीदारी जबरदस्त रही। श्री आशीष चक्रवर्ती कार्यपालक निदेशक (एसएसओ) अतिरिक्त प्रभार (एचआरडी); श्री एसके वर्मा कार्यपालक निदेशक (सीईटी), श्री वेद प्रकाश कार्यपालक निदेशक (डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन) और संदीप कुमार कर कार्यपालक निदेशक (आरडीसीआईएस) ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीर्घ सेवा पुरस्कार वितरित से हुई जो एमटीआई के 1 कर्मचारी और सीईटी के 1 कर्मचारी को वितरित किए गए। वे थे सुश्री शबनम शादाब और श्री प्रवीण कुमार गुप्ता। इसके बाद सेल कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों जिनमे श्वेता प्रवा बिसोयी, सुहानी दास, सुप्रतीक रॉय, सिंगधा सौम्या, दीप्तांशु सिंह नेगी और कनिष्क सकरवार को छात्रवृत्ति पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके बाद कार्यपालक निदेशकों द्वारा शांति की प्रतीक के रूप में सामूहिक रूप से गुब्बारों को उड़ाया गया। श्यामली कॉलोनी में 5 किलोमीटर की दौड़ 10 विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित की गई जिसमें न केवल बच्चे बल्कि कर्मचारी, पति/पत्नी और पूर्व कर्मचारी शामिल थे। इनमे प्रथम स्थानों में  विजय कुमार, प्रभा देवी, लक्ष्मण कुमार, दीत्या वर्मा, जे.कर्णिक रेड्डी, लिपिका सिंह, भोलानाथ प्रसाद, सीमा यादव, अबदेश प्रसाद और प्रजन्य माधव ने जीत हासिल की। कार्यक्रम का संचालन के.के. वर्मा, पूर्व कर्मचारी (आरडीसीआईएस) ने किया। इस अवसर पर पारस एचईसी अस्पताल रांची के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुशवाहा, एमबीबीएस, डीएम कार्डियोलॉजी, जनरल फिजिशियन डॉ. रमेश राउत और उनकी टीम द्वारा कर्मचारियों और उनके परिवारों और पूर्व कर्मचारियों के लिए एक मुफ्त चिकित्सा शिविर और स्वास्थ्य वार्ता का भी आयोजन किया गया।

Spread the love